याचना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
याचना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 7 फ़रवरी 2016

याचना

जब करे याचना 'सुंदरता'
लिख दो ना कवि, मुझ पर कविता
कुछ पता नहीं क्रय हो जाए
कब कंचन सम काया ललिता।

वर खोज रहे उपयुक्त पिता
जिसकी होना मुझको वनिता
आ वरण करे उससे पहले
मुझको मेरी ग्रैविटी  बता।

अब तक प्रचलित ही भाव खिले
कुछ गिने चुने ही शब्द मिले
कवि, अपने शब्दों में बाँधो
शुष्कता हृदय की छिले-छिले।



शुक्रवार, 26 सितंबर 2014

याचना

मुषित आपके ही सारे
झष भाव हमारे कंटक में
सेही बन तुम करते बचाव
ऐहिक निज मन को दे चकमे।

सायक बन बैठे भाव सभी
अरि बनी आज कविता तरंग
पद दलित हुए सपने मेरे
राका भर नाचा था अनंग।

धनु लिए हाथ कटि में निषंग
हुत करा हृदय कर स्वप्न भंग
आखेट हमारा करने को
तुर बना, पड़ा पीछे अनंग।

मध्या! मनुहार करूँ तुमसे
क्षत कर दो कवि का वचन भंग
मादकता मय सारे विचार
नर्तक नयनों से करो नंग।

हीं हीं करता है हास स्वयं
कर्षक संयम पर डाल पंक
रजगुणी हो गई वाक् कलम
पातक मन को दे कौन अंक ?

ओ, सतोगुणी सम सुधा सवसे!
गेही समान आचरण स्वयं
पारस स्पर्श कर दो कलाचि
मैं स्वर्ण बनूँ, हों पाप अलम।